फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मानसिक रूप से परेशान महिला टावर पर चढ़ी

मानसिक रूप से परेशान महिला टावर पर चढ़ी

Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला टावर पर चढ़ी
मानसिक रूप से परेशान महिला टावर पर चढ़ी
विज्ञापन


नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में मानसिक रूप से परेशान महिला एमटीएनएल के डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। महिला पति से अलग रह रही है। पीड़िता की पहचान नांगलोई निवासी सुनीता (45) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे सूचना मिली कि एक महिला रतन पार्क स्थित एमटीएनएल के टॉवर पर चढ़ गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उतारने का प्रयास करने लगी। इसी बीच महिला के परिवार वाले भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी टावर के चारों ओर घेराबंदी कर रस्सी की मदद से टॉवर पर चढ़े और दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को शाम छह बजे नीचे उतार लिया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि महिला का 25 साल पहले सोहना हरियाणा निवासी अजीत से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला की मानसिक हालत सही नहीं होने पर पति ने उसे मायके भेज दिया था। महिला कई बार खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया महिला उस समय टावर पर चढ़ गयी जब वहां सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed