फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ुसान चौक पर पीक ऑवर में लग रही वाहनों की कतार

ुसान चौक पर पीक ऑवर में लग रही वाहनों की कतार

Thu, 06 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ुसान चौक पर पीक ऑवर में लग रही वाहनों की कतार
हेडिंग: किसान चौक पर पीक आवर में लग रही वाहनों की कतार
विज्ञापन

अब ट्रैफिक पुलिस ने 24 घंटे के लिए किया डावर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। किसान चौक पर डायवर्जन से बृहस्पतिवार को कुछ राहत रही। जाम तो नहीं लगा, लेकिन पीक आवर में वाहनों की कतारें दिखी, जिससे चौराहे को पार करने में 15 से 20 मिनट लग रहे थे। शुक्रवार को ट्रैफिक के हालात देखने के बाद निर्णय होगा कि इस चौराहे पर डायवर्जन आगे भी जारी रहेगा या नहीं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पार करना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों से डायवर्जन कर रखा है। पहले के दो दिन सिर्फ पीक आवर में डायवर्जन था, लेकिन बुधवार से 24 घंटे के लिए कर दिया है, जो शुक्रवार तक चलेगा। बृहस्पतिवार को भी 24 घंटे डायवर्जन रहा। इससे ग्रेटर नोएडा से एनएच-24 की तरफ जाने वाले वाहन नोएडा के पर्थला चौराहे के पास बने यूटर्न से वापस किसान चौक की सर्विस लेन होकर गुजरे। हालांकि, सर्विस लेन खराब होने से लोगों को परेशानी हुई। इसी तरह एनएच-24 से ग्रेटर नोएडा व नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन किसान चौक के बाद 130 मीटर रोड पर बने अगले चौराहे से यूटर्न लेकर गुजरे। एसपी ट्रैफिक अनिल झा कहना है कि बुधवार से 24 घंटे के लिए डायर्जन किया गया है। शुक्रवार को ट्रैफिक अधिक होता है। उस दिन तक की रिपोर्ट देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि डायवर्जन को आगे जारी रखा जाए या नहीं।
विज्ञापन

एनएच-24 के निर्माण का भी असर
किसान चौक पर रोजाना जाम की एक वजह एनएच-24 का चौड़ीकरण भी माना जा रहा है। नेफोमा के वहां काम चल रहा है। इस कारण नोएडा जाने वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक से होकर गुजर रहे हैं, जिससे इस चौराहे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस का भी मानना है कि एनएच-24 बन जाने के बाद कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed