फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यीडा में उद्योग लगाएंगी जापान की दो कंपनियां

यीडा में उद्योग लगाएंगी जापान की दो कंपनियां

Tue, 28 Aug 2018 08:52 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
यीडा में उद्योग लगाएंगी जापान की दो कंपनियां
साहिबाबाद सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

------------
हेडिंग: यीडा में उद्योग लगाएंगी जापान की दो कंपनियां
मित्सुबिसी की सहायक हैं दोनों कंपनियां, यीडा ने दोनों को आवंटित की जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मित्सुबिसी की दो सहायक कंपनियों ने यीडा पर यूनिट लगाने के लिए पहल की है। दोनों कंपनियों ने जमीन लेने के लिए प्राधिकरण में आवेदन किया। इस पर विचार करते हुए प्राधिकरण ने जमीन आवंटित भी कर दी है।
यीडा के मुताबिक, क्वारडेंट व किसोरिया कंपनी यमुना प्राधिकरण में निवेश करेंगी। इकाई लगाने के लिए दोनों कंपनियों ने 2.5 व 2.5 एकड़ जमीन मांगी है। प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में जमीन आवंटित की है। ये कंपनियां अभी साहिबाबाद क्षेत्र में उत्पादन कर रही हैं। दोनों कंपनियां यीडा क्षेत्र में इनका विस्तार करेंगी। इनके लगने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनियों ने कुल रोजगार का 30 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का शपथ पत्र दिया है। दोनों कंपनियों ने 10-10 फीसदी रकम जमा करा दी है। ये कंपनियां इंजीनियरिंग मोल्डिंग उत्पाद बनाएंगी।
विज्ञापन

------------
बॉडी केयर व दिव्या इंटरप्राइजेस ने भी मांगी जमीन
ग्रेटर नोएडा। बॉडी केयर और दिव्या इंटरप्राइजेस ने भी यहां पर अपनी इकाई लगाने के लिए संपर्क किया है। बॉडी केयर को 20 हजार वर्ग मीटर और दिव्या को 595 वर्ग मीटर जमीन की दरकार है। दोनों कंपनियां गारमेंट्स उद्योग से जुड़ी हैं। इन्हें सेक्टर-29 में जमीन देने की तैयारी है। इसके अलावा फर्नीचर कंपनी शार्प भी यहां पर यूनिट लगाएगी। कंपनी ने 50 हजार वर्ग मीटर जमीन की मांग की है। तीनों कंपनियों को जमीन देने पर अंतिम फैसला शुक्रवार को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक भूखंड योजना में अब कर सकते हैं आवेदन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों की योजना के लिए आनेदन पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ऑनलाइन आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। इस योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी कराई जाएगी। ऑनलाइन आवंटन पत्र भी जारी किया जाएगा। आवेदन करने के बाद आने वाले हर शुक्रवार को इन आवेदनों पर विचार करके जमीन आवंटित की जाती है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जो आवेदन आ रहे हैं उनका परीक्षण करने के बाद जमीन आवंटित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed