फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर के अंदर भी प्रदूषण का धीमा जहर ले रहे हैं लोग

घर के अंदर भी प्रदूषण का धीमा जहर ले रहे हैं लोग

Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
घर के अंदर भी प्रदूषण का धीमा जहर ले रहे हैं लोग
‘घर के अंदर भी प्रदूषण का धीमा जहर ले रहे हैं लोग’
विज्ञापन

-पीएम 2, 10.5 के अलावा भी घरों में होती हैं प्रदूषित गैसें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अक्सर वायु प्रदूषण को लेकर चर्चाएं होती हैं, लेकिन घर के अंदर के प्रदूषण पर लोग बात नहीं करते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि उनके घर में कार्बन मोनो ऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड जैसी कई गंभीर गैसों का चैंबर बना होता है। इसे बाजार में बिकने वाले सामान्य सेंसर से नापा भी जा सकता है। यहां तक रसोई घर में भी एलपीजी गैस के रिसाव से प्रदूषण होता है। इस संबंध में अक्तूबर में लगने वाले 25वें एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेले में घर के अंदर प्रदूषण पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

एक प्रेस कान्फ्रेंस में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि घर के अंदर प्रदूषण धीमा जहर की तरह काम कर रहा है। इसका प्रभाव यह है कि देशभर में यह दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा वजह साबित हो रही है। इसके लिए गुरुवार को मेक इन इंडिया फॉर क्योर इन इंडिया अभियान भी लांच किया है। उन्होंने बताया कि लोग ज्यादातर पीएम 2 एवं पीएम 10.5 के बारे में ही जानते हैं। जबकि घर के अंदर प्रदूषण के बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं है। इस दौरान हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल, लेखक और कवि अशोक चक्रधर, फोरम कोऑर्डिनेटर, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) राजीव नाथ और सीएमडी, डीएएसएनएसी आदि मौजूद रहे। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हेल्थ मेला 24 से 28 अक्तूबर तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed