{"_id":"5b7ed12342c792466d282194","slug":"153503772110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास की फीस बढ़ाने पर छात्राओं ने किया हंगामा, बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास की फीस बढ़ाने पर छात्राओं ने किया हंगामा, बुलाई पुलिस
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रावास में सुरक्षा शुल्क मांगने पर छात्राओं का हंगामा
मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, खराब खाने की भी शिकायत
कौशल्या रेजीडेंसी का मामला, बुलानी पड़ी पुलिस, दोनों पक्षों में समझौता हुआ
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कौशल्या रेजीडेंसी शिकागो हाउस छात्रावास की छात्राओं ने सुरक्षा के नाम पर फीस बढ़ाने पर बृहस्पतिवार को हंगामा किया। छात्राओं ने प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
छात्राओं का आरोप था कि छात्रावास ज्वाइन करते समय नियमों के तहत पूरी फीस जमा की। साथ ही समय पर फीस का भुगतान करती आ रही हैं। लेकिन प्रबंधन ने कुछ दिन पूर्व प्रति छात्रा पांच हजार रुपये सुरक्षा शुल्क के नाम पर मांगने शुरू कर दिये। भुगतान को लेकर लगातार उनका मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि छात्रावास में खाने की गुणवत्ता भी बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में छात्राएं जब घर गईं थीं तो प्रबंधन ने मेल भेज कर पैसा देने का दबाव बनाया। मेल में लिखा गया था कि पैसा नहीं मिलने पर छात्राओं का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में छात्रावास प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।