{"_id":"5b7ecd6342c792462e3b3328","slug":"15350367614-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने फिर मांगी प्राधिकरण से शाहबेरी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने फिर मांगी प्राधिकरण से शाहबेरी पर रिपोर्ट
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने प्राधिकरण से फिर मांगी शाहबेरी पर रिपोर्ट
- ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा आज सौंप दी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी की जांच रिपोर्ट को लेकर शासन की सख्ती के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार तक रिपोर्ट देने की बात कहीं है। वहीं पुलिस से भी शाहबेरी हादसे पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
17 जुलाई की रात को शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था। जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी थी और 15 दिन में जांच पूरी कर देने को कहा था। मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण और पुलिस के अलावा अन्य विभागों से शाहबेरी हादसे पर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन प्राधिकरण और पुलिस ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। अब शासन स्तर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के फिर से पत्र भेजा गया है। फोन पर भी बात की गई है। व्हाट्स ऐप पर भी पत्र भेजा दिया गया है। प्राधिकरण अफसरों ने शुक्रवार तक अपनी जांच रिपोर्ट देने की बात कहीं है। उसके बाद जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन के आदेश पर शाहबेरी हादसे की मंडलायुक्त को भी सौंपी गई थी। मंडलायुक्त ने भी मजिस्ट्रेट जांच मांगी है।