{"_id":"5b7d9da442c792464109d41f","slug":"153495900315-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग संस्थानों में भ्रष्टाचार देश निर्माण में बाधा-कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग संस्थानों में भ्रष्टाचार देश निर्माण में बाधा-कोर्ट
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी में पूर्व बैंक प्रबंधक समेत दो को सजा
नई दिल्ली। बैंकिंग संस्थानों में भ्रष्टाचार देश के निर्माण को रोकता है। इससे देश का विकास तो रुकता ही है, साथ ही सामाजिक ताना-बाना भी प्रभावित होता है। 24 साल पुराने ओरिएंटल बैंक से 1.84 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए पूर्व बैंक प्रबंधक समेत दो लोगों को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई है। तीस हजारी कोर्ट की विशेष सीबीआई जज कामिनी लाउ ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार को हल्के तरीके से लिया जाए तो इससे ईमानदार अधिकारियों की छवि प्रभावित होती है। मामले में अदालत ओरिएंटल बैंक पूर्व मुख्य प्रबंधक एसके पथरेल्ला (65) और एक निजी कंपनी के निदेशक प्रदीप आनंद को 3-3 साल की सजा सुनाई। ब्यूरो