{"_id":"5b7d98fd42c79246382cf068","slug":"153495781113-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवियों ने पुजारियों को मिठाई खिलाकर मनाई ईद, दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवियों ने पुजारियों को मिठाई खिलाकर मनाई ईद, दिया भाईचारे का संदेश
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलवियों ने पुजारियों को मिठाई खिलाकर मनाई ईद
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में बकरीद का त्योहार धार्मिक और साम्प्रदायिक एकता के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम मौलवियों ने पुजारियों का मुंह मीठा करवाकर भाईचारे की मिसाल पेश की। इसके साथ ही लोगों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए दुआएं की। इस कार्यक्रम का आयोजन सीलमपुर से आप विधायक हाजी इशराक खान के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने शास्त्री पार्क के बाबा श्यामगिरी मंदिर से आए महंत रमनगिरी को मिठाई खिलाकर ईद की खुशी साझा की। इसके साथ ही अमन कमेटी के सदस्य खालिद बाबा ने मौजूद अन्य पुजारियों को मिठाई खिलाई। इस मौके पर विधायक ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह की सैलरी दान में देने की बात कही। वहीं समाजसेवी नवीन चौधरी ने मौलवियों को मिठाई खिलाकर समाज में शांति और प्रेम का संदेश दिया। ब्यूरो