{"_id":"5b7c2e2642c792466d281dfe","slug":"15348649248-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से परेशान व्यापारी स्वयं कर रहे हैं नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से परेशान व्यापारी स्वयं कर रहे हैं नालियों की सफाई
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी खुद कर रहे नालियों की सफाई
दनकौर स्टेशन जाने के रास्ते पर मंडी श्याम नगर में सड़कों पर भरा रहता है पानी
बिलासपुर। दनकौर रेलवे स्टेशन जाने के एकमात्र रास्ते मंडी श्याम नगर में नालियां और रास्तों पर गंदगी की निकासी नहीं है। पानी भरे रहने और कूड़ा न हटने से रेल यात्रियों के अलावा यहां रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या गंभीर हो जाती है। नालियां बंद हो जाती हैं तो यहां के व्यापारी खुद सफाई कर खोलते हैं।
व्यापारी संजीव सिंगल, गिरीश कुमार, महेश चंद, रिंकू शर्मा, अमित कुमार, नरेश शर्मा, कल्लू कुमार और अजय कुमार ने कहा कि वह सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह से इस संबंध में कई बार बात कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मजबूरन उनको स्वयं सफाई करनी पड़ रही है। मंडी श्याम नगर ग्राम पंचायत की अंतर्गत आता है और इसकी आबादी दनकौर रेलवे स्टेशन से जुड़ी है।