{"_id":"5b7c26b742c792463f793c94","slug":"153486302113-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटैड़ा बिजली घर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं चक शाहबेरी गांव के लोग
ग्रेटर नोएडा। चक शाहबेरी (पुराना हैबतपुर) गांव के लोगों ने मंगलवार को इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि विभाग के अफसरों ने खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों के साथ हाथ में बैनर और पोस्टर लिए स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे। हंगामा देखकर अफसर बिजलीघर से भाग गए।
लोगों ने बताया कि यूपीपीसीएल ने 4500 रुपये लेकर कनेक्शन दिया है। कनेक्शन 11 हजार की लाइन से सीधा दिया हुआ है। इस बीच न कोई खंभा है और न ही ही कोई ट्रांसफॉर्मर लगाया है। इस मामले को लेकर 7-8 अगस्त को इटैडा बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया था। तब विभाग के अफसरों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे गुस्साएं लोगों ने मंगलवार को इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो