{"_id":"5b7c198a42c792465b688da2","slug":"153485964811-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्य के आंदोलन को प्रधानमंत्री तक ले जाने की आप की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्य के आंदोलन को प्रधानमंत्री तक ले जाने की आप की कवायद
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के 10 लाख लोग पूर्ण राज्य के समर्थन में
गोपाल राय का दावा, लोगों के पत्र सौंपने के लिए पीएम से मिलने का समय मांगा
आप ने पिछले माह शुरू किया था पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन
अब दिल्लीवालों की आवाज प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने की हो रही कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । पूर्ण राज्य के आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरवाजे तक ले जाने की योजना पर आम आदमी पार्टी (आप) काम कर रही है। इसके लिए आप प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि 10 लाख दिल्लीवालों ने पत्र लिखकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है। इन पत्रों को प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए उन्होंने 27 अगस्त को मुलाकात का नाम समय मांगा है।
इससे पहले आप ने दिल्ली को पूर्ण का दर्जा का दिलाने के लिए बीते महीने में आंदोलन किया था। इसके लिए मंडी हाउस से जंतर मंतर पर आप ने मार्च निकाला। वहीं, पूरी दिल्ली में डोर-टू-डोर दस्तखत मुहिम चलाई। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के के नाम एक पत्र जारी किया। इसमें दिल्ली को पूर्ण का दर्जा दिलाने की जरूरत बताई गई। लोगों के बीच आंदोलन का प्रचार करने के लिए वार्ड स्तर पर बैठकें की गईं और मिक्स्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया। पार्टी का दावा है कि फिलहाल 10 लाख लोगों ने आंदोलन के समर्थन में पत्र लिखा है। अब इसे प्रधानमंत्री को सौंपने की योजना की आप की है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में गोपाल राय ने कहा है कि दिल्लीवालों की दशकों से मांग रही है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। इसी सिलसिले में 10 लाख लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा है। गोपाल राय ने गुजारिश की है कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री उचित समय दें, जिससे पत्रों को उन्हें सौंपा जा सके।