{"_id":"5b7c198842c792464a0c7edb","slug":"153485964612-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ़्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों के पक्ष में आई सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ़्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों के पक्ष में आई सपा
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण : सपा
ग्रेटर नोएडा। सपा के जिला अध्यक्ष बीर सिंह यादव ने जनपद में औद्योगिक इकाई पर स्थानीय नौजवानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सैमसंग कंपनी के बाहर शांतिपूर्वक धरना दे रहे लोगों की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के दबाव में जनता की आवाज का दमन कर रही है। सपा इस गिरफ्तारी का विरोध करती है और प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है। शैक्षिक योग्यता होने के बावजूद सिर्फ स्थानीय होने पर उन्हें कंपनियों में रोजगार नहीं दिया जा रहा है। रोजगार के बड़े-बड़े वायदे करने वाले देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की असल सच्चाई सामने आ गई है। रोजगार मांगने वाले युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। औद्योगिक इकाई की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रशासन का गिरफ्तार करना शर्मनाक है। ब्यूरो