फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा कमेटी लगायेगी लंगर

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा कमेटी लगायेगी लंगर

Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा कमेटी लगायेगी लंगर
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केरल में लगाएगी लंगर
विज्ञापन

माता अमृतानंदमयी मठ ने दिए 10 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आगे आई है। कमेटी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के तीन स्थानों पर लंगर लगाने का फैसला लिया गया है। इन लंगर शिविरों में प्रतिदिन 25-30 हजार लोगों को लंगर खिलाने का इंतजाम किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ माता अमृतानंदमयी मठ ने बाढ़ प्रभावित के पुनर्वास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दिल्ली स्थित केरला भवन पहुंच कर स्थानीय आवासीय कमिश्नर के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कमेटी का एक जत्था पूर्व विधायक जतिन्दर सिंह शंटी की निगरानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेवा करने के लिए जा रहा है। केरल में लंगर पकाने के लिए जरूरी रसद तथा लांगरी सेवादार भी जा रहे है। लंगर में चावल तथा सांभर बनाया जाएगा।

दूसरी तरफ माता अमृतानंदमयी मठ प्रमुख माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) ने घोषणा की है कि उनका संगठन केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये दान करेगा। उन्होंने कहा केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। अम्मा ने कहा प्रकृति इन दिनों संतुलन से बाहर है। अम्मा के निर्देश पर दान के अलावा अमृता अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों को बाढ़ से पीड़ित इलाकों में भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed