{"_id":"5b6f18834f1c1bee258b45b2","slug":"153400741911-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सांसद के घर पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सांसद के घर पर प्रदर्शन किया
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम पर टिप्पणी के विरोध में सांसद के घर पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । कांग्रेसी सांसद हुसैन दलवाई के तीन तलाक के मुद्दे पर भगवान राम और सीता पर दिए गए विवादित ब्यान के विरोध में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद की बर्खास्तगी व सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व फ्रंट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र बेदी ने किया।
फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि सांसद हुसैन दलवाई ने तीन तलाक की कुप्रथा के संदर्भ में भगवान राम और सीता का उदाहरण देकर हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से सांसद पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा दर्ज कराने की मांग की।