{"_id":"5b6f187b4f1c1bf8258b45c0","slug":"153400741111-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक की याचिका पर आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक की याचिका पर आदेश
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी ने नाले की सफाई का दिया आदेश
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को नजफगढ़ स्थित पैसिफिक मॉल के पास बहने वाले नाले की सफाई का आदेश दिया है। यह नाला पश्चिमी दिल्ली में सुभाष नगर ब्लॉक 11 से निकलकर राजौरी गार्डन के टी ब्लॉक से गुजरते हुए यमुना में गिरता है।
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की याचिका का निपटारा कर यह आदेश दिया है। वहीं, पीठ ने याची को इस मामले में पूर्व में गठित की गई निगरानी कमेटी के पास अपनी शिकायत भी रखने को कहा है। 26 जुलाई को एनजीटी ने निगरानी समिति गठित की थी। इसमें दिल्ली के पूर्व सचिव शैलजा चंद्रा, एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर बीएस साजवान को शामिल किया गया था। एनजीटी ने याची को इसी समिति के समक्ष शिकायतें रखने को कहा है।