फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अबकी बार जानलेवा नहीं है डेंगू वायरस

अबकी बार जानलेवा नहीं है डेंगू वायरस

Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अबकी बार जानलेवा नहीं है डेंगू वायरस
एम्स के डॉक्टरों ने भी की पुष्टि
विज्ञापन

इस बार जानलेवा नहीं है डेंगू वायरस
- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा, नए स्ट्रेन में दिख रहा डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर वर्ष सैकड़ों मरीजों की जान लेने वाला डेंगू अबकी बार जानलेवा नहीं होगा। ये दावा दिल्ली स्वास्थ्य विभाग का है। इनके मुताबिक राजधानी में पिछले कुछ माह में सामने आए डेंगू मरीजों की जांच के बाद यह साबित हुआ है कि एडिज मच्छर के स्ट्रेन में बदलाव हुआ है। अभी तक देश में एडिज मच्छर के दो ही स्ट्रेन देखने को मिलते थे, जिन्हें डॉक्टरों के अनुसार जानलेवा की श्रेणी में रखा जाता था। मगर अब तीसरी स्टेज का स्ट्रेन मिलने लगा है। इस पर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भले ही डेंगू लोगों को परेशान कर रहे, लेकिन इसकी वजह से मरीजों की मौत होने की आशंका बेहद कम है।
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि डेंगू का स्ट्रेन 3 जानलेवा नहीं होता है। एडिज मच्छर के काटने से इस स्ट्रेन से ग्रस्त मरीज ज्यादा दिल्ली के अस्पतालों में देखने को मिल रहे हैं। अभी तक एडिज के दोनों स्ट्रेन का असर मरीजों पर आंतरिक रक्तस्त्राव के रूप में देखने को मिलता था, लेकिन तीसरे श्रेणी के स्ट्रेन में ऐसा देखने को नहीं मिला है। यानि कि अगर किसी को डेंगू पॉजीटिव है तो स्ट्रेन 3 होने की वजह से आंतरिक रक्तस्त्राव की आशंका कम देखने को मिलती है। साथ ही शॉक सिंड्रोम भी मरीज को नहीं होता। इन्हीं वजहों के चलते डेंगू के इस नए स्ट्रेन को जानलेवा मुक्त बताया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों की मानें तो पिछले दो वर्ष में स्वाइन फ्लू वायरस का भी नया मिशिगन स्ट्रेन देखने को मिला है। वर्ष 2016 से अब तक करीब 40 फीसदी मौतों में कमी आने का दावा स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में मलेरिया का लगा शतक
सोमवार को दिल्ली नगर निगम ने मच्छर जनित बीमारियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। अभी तक मलेरिया से 109 लोग बीमार होकर अस्पताल भर्ती हो चुके हैं। इस माह की बात करें तो शुरू के चार दिन में ही निगम ने 21 मरीजों को मलेरिया ग्रस्त दर्ज किया है। वहीं डेंगू के इस माह में सात मरीज पाए गए हैं। जबकि चिकनगुनिया के दो ही मरीज मिले हैं। वहीं इस साल जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो डेंगू के 56 और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 37 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed