{"_id":"5b6496cc4f1c1ba13e8b4ee5","slug":"15333188538-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की आंसर-की व ओएमआर शीट अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की आंसर-की व ओएमआर शीट अपलोड
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की ओएमआर शीट अपलोड
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को 48 से 72 घंटे तक उत्तर को चैलेंज करने का दिया मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सिविल सेवा फ्री कोचिंग के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की पहली बार आंसर-की और ओएमआर शीट वेबसाइट पर अपलोड की है। इसका मकसद प्रवेश परीक्षा के आधार पर कोचिंग के लिए छात्रों के चयन में किसी प्रकार का गड़बड़ी नहीं होना है। छात्र 48 से 72 घंटे के भीतर आंसर-की और ओएमआर शीट के तहत सवालों के उत्तर को चैलेंज कर सकते हैं। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. आमीर एए फैजी के मुताबिक, जामिया की परीक्षा नियंत्रक टीम ने पारदर्शिता के मकसद से पहल शुरू की है। छात्र आंसर-की और ओएमआर को देखकर सवालों के जवाब को चैलेंज कर सकते हैं। छात्रों के चैलेंज पर विश्वविद्यालय प्रबंधन जवाब देगा।
------
एमफिल, पीएचडी में दाखिले को दो लाख से अधिक आवेदन
जामिया में एमफिल, पीएचडी व पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को 2.05 लाख आवेदन आए हैं। इसमें से शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए 3785 छात्र और 2226 छात्राओं ने दाखिला लिया है, जबकि कई कोर्स में दाखिला प्रक्रिया जारी है।