{"_id":"5b6496c74f1c1ba43e8b5084","slug":"15333188473-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी लोकसभा व विधानसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी लोकसभा व विधानसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के
लिए कांग्रेस ने अभी से कसी कमर
- रूठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़ की हड्डी, मनाने का निर्देश
- हर जिले व ब्लाक अध्यक्षों को समयबद्ध प्लान पर काम करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। धरातल में पहुंची कांग्रेस को पुन: जनता की नजर में लाने के लिए हाल ही में नियुक्त ब्लाक व जिला अध्यक्षों के सम्मेलन के जरिये दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर विचार किया गया। दरअसल, अब कांग्रेस नेताओं को आम कार्यकर्ता की अहमियत का पता चला और जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए हाईकमान के साथ जोड़ने का प्रण लिया गया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कांस्टीट्यूशन क्लब में नवनियुक्त जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को हर कार्यकर्ता से मिल व मनाकर पुन: कांग्रेस में वापस लाने का निर्णय लिया गया। माकन ने कहा कि यदि वे इस अभियान में सफल होते हैं तो दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को तय समय सीमा में लागू करने के आदेश दिए। माकन के अलावा दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, पंजाब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया।
माकन ने जिला व ब्लाक अध्यक्षों को 15 अगस्त तक सभी सुविधायुक्त कार्यालय खोलने के आदेश दिए। उन्होंने 10 अगस्त तक सभी बूथ अध्यक्षों की नियुक्तियां, 30 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर 20 पदाधिकारी व सदस्यों की नियुक्ति के अलावा 9 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों पर झंडा सलामी करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस में पहले ही कुल 13500 बूथों में से 8000 बूथों के 42000 मतदाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके चुनाव पहचान पत्र के साथ जोड़ा जा चुका है। अब सभी ब्लाक अध्यक्षों को बचे हुए बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 17 अगस्त तक शक्ति प्रोजेक्ट में जोड़ने के निर्देश दिए।