{"_id":"5b6496c44f1c1b54208b6c8d","slug":"153331884512-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सानंद के समर्थन में जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सानंद के समर्थन में जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्वामी सानंद के समर्थन
में एक दिवसीय धरना
नई दिल्ली। गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए हरिद्वार में 40 दिन से आमरण अनशन पर बैठे प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद के समर्थन में गंगाप्रेमियों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया। धरने के दौरान लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की कि स्वामी सानंद की मांगों को स्वीकार कर उनकी जान बचाई जाए।
इन लोगों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें अपील की गई है कि स्वामी सानंद देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक हैं। मौजूदा वक्त में गंगा का ज्ञान रखने वाले उनके समकक्ष कुछ ही लोग हैं। सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। इसके लिए सरकार को गंगा पर बनाए गए बिल को संसद में पेश करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा के नेतृत्व में चले धरने में धर्माचार्य महेंद्र प्रकाश सिंह, विपिन कुमार, मनीष राजपूत, प्रकाश किरकिरे आदि शामिल हुए।