फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली महिला आयोग ने ज्वाइंट पुलिस कमिशनर को भेजा सम्मन

दिल्ली महिला आयोग ने ज्वाइंट पुलिस कमिशनर को भेजा सम्मन

Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने ज्वाइंट पुलिस कमिशनर को भेजा सम्मन
दिल्ली महिला आयोग ने ज्वाइंट पुलिस कमिशनर को भेजा समन
विज्ञापन


- पहाड़गंज से 39 नेपाली युवतियों को छुड़ाने का मामला:
- पुलिस को इतनी बड़ी संख्या में नेपाली युवतियों के ठहरने की जानकारी थी या नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज से 39 नेपाली युवतियों को छुड़ाने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के ज्वाइंट पुलिस कमिशनर को समन जारी किया है। आयोग ने पूछा है कि पुलिस को इतनी बड़ी संख्या में नेपाली मूल की युवतियों के ठहरने की जानकारी थी या नहीं।

आयोग ने पूछा है कि अब तक इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। युवतियों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की। साथ ही उन्हें पूरे दिन थाने में रखने की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने 164 सीआरपीसी के अंतर्गत युवतियों के बयान नहीं कराने की वजह, होटल और उसके आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज, बरामद दस्तावेजों की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने इस मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को 6 अगस्त को आयोग के समक्ष पेश होकर जवाब देने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष ने बीते एक सप्ताह के दौरान 73 युवतियों की बरामदगी पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed