फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप ने किया भाजपा व कपिल मिश्रा पर हमला

आप ने किया भाजपा व कपिल मिश्रा पर हमला

Tue, 31 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आप ने किया भाजपा व कपिल मिश्रा पर हमला
आप ने बोला भाजपा और कपिल मिश्रा पर हमला
विज्ञापन

- केजरीवाल पर घूस लेने के आरोप को बताया भाजपा प्रायोजित साजिश, सीबीआई व लोकायुक्त ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घूसखोरी के एक मामले में सीबीआई व लोकायुक्त से क्लीन चिट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा के प्रायोजित झूठ को पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने हवा दी। पार्टी पहले दिन से पूरे मामले का षडयंत्र बता रही थी। अब जांच एजेंसियों ने भी पार्टी के दावे पर मुहर लगा दी है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले साल मई में मंत्री के पद से हटाए जाने के अगले दिन कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगाया था। मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के शामिल होने की भी बात कही थी। इस मसले को बगैर कपिल मिश्रा की प्रमाणिकता की जांच किए हवा भी दी गई।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठा खेल रचा। उन्होंने इसकी लोकायुक्त, उपराज्यपाल कार्यालय, एसीबी, सीबीआई दफ्तर तक शिकायत की। लेकिन इस सबके बीच कपिल मिश्रा ने यह बताना जरूरी नहीं समझा कि वह मुख्यमंत्री के आवास पर गए कब थे। जबकि पार्टी नेता पहले दिन से यह सवाल कर रहे थे। इस सवाल का जवाब मिलते ही कपिल मिश्रा का झूठ बेनकाब हो जाता। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि लोकायुक्त के पूछने पर भी कपिल मिश्रा ने इस बात का जवाब न देकर ये कहकर टाल दिया कि वह इसकी जानकारी सीबीआई को देंगे। अब सीबीआई भी मान रही है कि उन्होंने किसी तरह का कोई सबूत नहीं दिया है। लोकायुक्त और सीबीआई ने सबूतों के अभाव में मामले से केजरीवाल को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed