{"_id":"5b608cb04f1c1bf6548b5fd3","slug":"153305412115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने छात्र पत्रिका सड़क पर लांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने छात्र पत्रिका सड़क पर लांच की
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई ने छात्र पत्रिका सड़क पर लांच की
-एनएसयूआई का आरोप एबीवीपी के दबाव में अनुमति को रद्द किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनएसयूआई नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ को डीयू के 96 साल पर पहली छात्र पत्रिका को कैंपस की सड़क पर लांच करना पड़ा। एनएसयूआई का आरोप है कि इस पत्रिका को लांच करने के लिए कार्यक्रम कॉन्फ्रेंस सेंटर में करने की अनुमति मिली थी, लेकिन ऐन मौके पर स्वीकृति को रद्द कर दिया गया। इस कारण से कार्यक्रम कैंपस की सड़क पर हुआ। एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन एबीवीपी के चलते स्वीकृति को रद्द कर दिया गया। इस पत्रिका को सांसद राजीव गौड़ा, रूचि गुप्ता व डीयू प्रोफेसर डॉ. अपूर्वानंद ने संयुक्त रूप से लांच किया।
----
दिल्ली विवि के छात्रों के पास एसी बसों में भी लागू होगा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को दिल्ली सरकार ने बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को निर्देशित किया है कि वह एसी बसों में छात्रों के पास को अनुमति देने के प्रस्ताव की प्रक्रिया में तेजी लाएं। आइसा के बैनर तले विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया था। इसमें उन्होंने डीटीसी बस पास को एसी बसों में लागू करने की मांग की थी। छात्र घंटों तक सीएम आवास पर बैठे थे। प्रदर्शन के बाद आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। आइसा डीयू इकाई की अध्यक्ष कवंलप्रीत के नेतृत्व में हुई मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। ब्यूरो