{"_id":"5b5f388b4f1c1b4f748b7b6a","slug":"15329670457-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप के विरोध में युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के निवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप के विरोध में युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के निवास पर प्रदर्शन
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी के आवास पर चूड़ियां लेकर पहुंचे युवा कांग्रेसी
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के सामने आने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ता इस बीच उनके लिए चूड़ियां भी लेकर पहुंचे। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास चिकारा और सचिव तौकीर आलम ने की। चिकारा ने कहा कि सरकारी खर्च पर चल रहे शेल्टर होम में इस तरह की घटना हुई। आखिर महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के लिए क्या कर रही है। इस बीच प्रदर्शनकारी रोष जताते हुए स्मृति ईरानी के लिए चूड़ियां लेकर पहुंचे औरी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि जब तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका प्रदर्शनकारी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।