{"_id":"5b5f387e4f1c1b764d8b5a00","slug":"15329670291-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मोहित कर सोने के चार कंगन उतरवाकर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मोहित कर सोने के चार कंगन उतरवाकर ले गए बदमाश
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सम्मोहित कर चार कंगन उतरवाकर ले गए बदमाश
दिल्ली पुलिस के रिटायर एसआई की पत्नी के साथ हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के रिटायर एसआई की 70 वर्षीय पत्नी को सम्मोहित कर बदमाश दिन-दहाड़े चार कंगन उतरवा कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई । वारदात के समय माया देवी घर से सीजीएचएस डिस्पेंसरी दवाई लेने गई थीं। पुलिस ने पीड़िता माया देवी की शिकायत तो ले ली, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया।
माया देवी परिवार के साथ कालका जी स्थित डीडीए फ्लैट में रहती हैं। इनके पति राजबीर दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर रिटायर हुए थे। राजबीर की 11 माह पूर्व मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से 500 मीटर दूर स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी से दवाई लेने निकलीं। रानी टेंट हाउस के पास स्कूटी सवार एक युवक ने माया को आवाज देकर रोक लिया। उसने एक जानकार का नाम बताकर कंगन का साइज लेने की बात कही। इसके बाद माया की आंखों में आंख डालकर स्कूटी पर बैठने के लिए कहा। माया देवी बिना विरोध किए उसके साथ स्कूटी पर बैठ गई। रास्ते में आरोपी ने बताया कि उसकी सुनार की घर में ही दुकान है। एक सुनसान जगह पर आरोपी ने पीड़िता से कंगन उतरने के लिए कहा। बिना विरोध जताए माया ने कंगन उतारे और उसे दे दिए। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को माया देवी ने बताया कि उनके चार कंगन करीब पांच तोले के थे। फिलहाल शिकायत लेकर पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
शुजात आलम