फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग गिरने पर पार्षदों ने अधिकारियों की खिंचाई की

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग गिरने पर पार्षदों ने अधिकारियों की खिंचाई की

Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग गिरने पर पार्षदों ने अधिकारियों की खिंचाई की
पार्षदों ने आयुक्त का त्याग पत्र मांगा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में रैकिंग गिरने पर पार्षदों ने सोमवार को सदन की विशेष बैठक में अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। इतना ही नहीं, कुछ पार्षदों ने इस मामले में आयुक्त को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका त्याग पत्र मांगा। उन्होंने कई बार हंगामा भी किया। दरअसल नगर निगम की गत वर्ष रैकिंग 196 थी, लेकिन इस बार उसकी रैकिंग 431 आई। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को जल जनित बीमारियों की रोकथाम के मसले पर सदन की विशेष बैठक बुलाई थी। इस दौरान रोमेश गुप्ता, राजीव कुमार, नेता प्रतिपक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस पार्षद की नेता रिंकू आदि पार्षदों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण में 431 की रैकिंग आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था निरंतर खराब होती जा रही है। रोमेश गुप्ता ने कहा कि आयुक्त को नगर निगम के मुखिया होने के नाते अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed