{"_id":"5b5f25a04f1c1b49748b7ba9","slug":"153296220112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य श्रेणी के दाखिले व ईडब्लयूएस की खाली सीटों की जानकारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य श्रेणी के दाखिले व ईडब्लयूएस की खाली सीटों की जानकारी मांगी
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों
से मांगी दाखिले की जानकारी
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी आवंटित भूमि पर चल रहे गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के तहत दूसरी कक्षा से ऊपर की कक्षाओं में हुए दाखिले की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही निदेशालय ने ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की खाली सीटों की जानकारी देने को कहा है। स्कूलों को यह जानकारी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉड्यूल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की वह सीटें, जो कि स्कूल छोड़ने या किसी अन्य कारणों से खाली हुई हों। इस तरह की सीटों के विवरण को 10 अगस्त शाम छह बजे तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसकी अवहेलना करने पर स्कूल के खिलाफ आरटीई कानून 2009 और डीएसईआरए 1973 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कवायद का उद्देश्य वर्तमान शैक्षणिक सत्र में खाली पड़ी सीटों को भरना है। ब्यूरो