{"_id":"5b5df1594f1c1b49748b7946","slug":"15328832835-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग सेंटर्स पर निजी संस्थानों के प्रचार पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग सेंटर्स पर निजी संस्थानों के प्रचार पर लगा प्रतिबंध
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसलिंग सेंटर्स पर निजी संस्थानों के प्रचार पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने दाखिले के लिए बनाए गए काउंसलिंग सेंटर्स पर छात्रों को गुमराह करने वाली एजेंसियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूनिवर्सिटी ने 2018-2019 सत्र में दाखिले के लिए शुरू किए गए काउंसलिंग सेंटरों पर छात्रों को निजी इंस्टिट्यट व अन्य कॉलेजों के प्रतिनिधियों और बाहरी एजेंसियों द्वारा गुमराह करके दाखिले में विलंब पैदा करने की शिकायतों के चलते यह कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी के इस आदेश के बाद अब काउंसलिंग सेंटरों पर कोई भी निजी संस्थान अपने पर्चे नहीं बांट सकेगा। अगर इसके बावजूद कोई ऐसा करता पाया जाता है तो यूनिवर्सिटी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।