{"_id":"5b5df14a4f1c1b49748b7943","slug":"15328832684-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में तीन बच्चियों की मौत पर सियासत का तापमान गिर कम नहीं हो रहा है। इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्तियां थी जिसपर लिखा था कि न राशन कार्ड, न मिड-डे मील, पिता बेरोजगार, भूख से मरी तीन बच्चियां-मोदी-केजरीवाल जिम्मेदार, राशन कार्ड, मिड-डे मील, सस्ती कैंटीन का पीटा ढ़ोल, बेरोजगार पिता की बच्चियों की मौत ने मोदी-केजरीवाल की खोली पोल।
रविवार देर शाम चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी ने झंडेवाला चौक से राम लीला मैदान तक कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार होने का दावा तो करती है, लेकिन गरीबों को राशन मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है। मोदी सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। दोनो सरकारें तीन बेटियों को नही बचा सकी। मार्च में पूर्व विधायक कुंवर करन सिंह, मेहमूद जिया, सुदामा पासवान, संजय सेहगल, प्रमोद शर्मा, आकांशा ओला, साईं अनामिका, कमलेश चौधरी, जय किशन भारती व प्रामोद शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।