{"_id":"5b5dcf7d4f1c1b3b5a8b7aa2","slug":"15328746159-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर सवार होकर डॉक्टरों ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर सवार होकर डॉक्टरों ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पटपड़गंज इलाके स्थित मैक्स हास्पिटल द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल और रायडरज नामक संस्था के सहयोग से आयोजित साइक्लोथॉन में 100 से ज्यादा डॉक्टरों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक (आपरेशंस) नीरज मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस साइक्लोथाॅन के जरिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा लोगों की जानें बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। 'इमरजेंसी ड्राइव: सेव द नम्बर, सेव ए लाइफ' नामक अभियान के तहत आयोजित दस किलोमीटर के इस साइक्लोथाॅन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यह साइक्लोथाॅन लोगों को आपत स्थितियों में लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से आयोजित किया गया। इस अभियान में मैक्स हास्पीटल के चिकित्सकों के साथ साइकिल चालकों के अलावा स्थानीय निवासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यह साइक्लोथाॅन आज सुबह छह बजे शुरू हुआ और सुबह आठ बजे सम्पन्न हो गया। इस मौके पर मैक्स हेल्थकेयर के निदेषक (आपरेषंस) श्री नीरज मिश्रा और मैक्स हास्पीटल, पटपडगंज के यूनिट हेड (आपरेषंस) श्री नवीन गोयल भी मौजूद थे।