{"_id":"5b5c9ce74f1c1b4e748b7832","slug":"15327961218-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफंस में ममता बनजी को दिया आमंत्रण वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट स्टीफंस में ममता बनजी को दिया आमंत्रण वापस
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस प्रबंधन ने ममता को दिया आमंत्रण वापस लिया
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज प्रबंधन ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छात्रों से बातचीत करने का आमंत्रण वापस ले लिया है। दरअसल, कॉलेज की एक फोरम की ओर से 1 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाना था। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के इंकार के बाद निमंत्रण को वापस लिया गया। फोरम की ओर से मुख्यमंत्री को बुलाने के लिए प्रिंसिपल से ऑनलाइन अनुरोध किया गया था, लेकिन सर्वर को लेकर परेशानी के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। ऐसा नहीं होने पर फोरम की ओर से आमंत्रित करने की अनुमति के लिए एक पत्र लिखा गया। लेकिन प्रिंसिपल की ओर से इसे अस्वीकार कर दिया गया। इस मामले पर प्रिंसिपल का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। आगामी 31 जुलाई को ममता बनर्जी को दिल्ली आना है।