{"_id":"5b5a007b4f1c1bc57a8b69b7","slug":"153262501415-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईजीरियाई परिवार पर मकान मालिक को घर से भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाईजीरियाई परिवार पर मकान मालिक को घर से भगाने का आरोप
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरियाई परिवार पर मकान मालिक को भगाने का आरोप
- किराये के अनुबंध का समय पूरा होने के बाद घर खाली नहीं करने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के पी-3 सेक्टर स्थित मकान मालिक ने किरायेदार नाइजीरियाई परिवार पर घर से भगाने का आरोप लगाया है। मकान मालिक का आरोप है कि अनुबंध का समय पूरा होने के बावजूद परिवार घर खाली नहीं कर रहा है। आरोप है कि जिससे किराये का अनुबंध हुआ था, वह ड्रग्स के मामले में जेल भेजा गया था। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानपुर गांव निवासी हनी का पी-3 सेक्टर में है। हनी का कहना है कि उन्होंने लगभग 2 साल पहले एक नाइजीरियाई परिवार को 1 साल के लिए 35 हजार रुपये प्रति माह के किरायेे पर मकान दिया था। मकान को किराए पर देने के लिए मालिक ने जिस नाइजीरियाई नागरिक से रेंट एग्रीमेंट किया था उसे कुछ दिनों पूर्व ड्रग्स रखने के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद परिवार के कुछ अन्य सदस्य घर में आकर रहने लगे। किराया अनुबंध खत्म होने के बाद मालिक ने मकान खाली करने को कहा लेकिन वह कई दिन से टरका रहे हैं और तीन माह से किराया भी नहीं दिया है। मकान में जाने पर मालिक को घर से निकालने का भी आरोप है। इस संबंध में कासना कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर ने बताया कि विदेशी नागरिकों से जुड़ा मामला होने के कारण इस मामले की विभिन्न स्तर से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।