फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी

एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी

Mon, 23 Jul 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी
एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी
विज्ञापन

- पांचवीं कट ऑफ में 2 हजार सीटों पर होंगे दाखिले
- मंगलवार से बृहस्पतिवार तक दाखिले होंगे
- कट ऑफ में औसतन एक से सात फीसदी की गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कालिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपनी पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में एक से सात फीसदी तक की गिरावट हुई है। अब मंगलवार से बृहस्पतिवार तक इस कट ऑफ में खाली दो हजार सीटों के लिए दाखिले शुरू होंगे। इस तरह से अब छात्राओं के पास आखिरी अवसर है। बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो कुल 26 सेंटरों में 23 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन 3 सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है, वहां अलग-अलग सेंटर के हिसाब से 54 फीसदी से लेकर 71 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। सामान्य के लिए बीए से ज्यादा बीकॉम में दाखिले के अवसर ज्यादा हैं। बीकॉम में 14 सेंटरों पर दाखिला लिया जा सकता है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए सर्वाधिक कट ऑफ 81 फीसदी मिरांडा हाउस की है, जबकि सबसे कम कट ऑफ 52 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज की रही है।

बीए व बीकॉम मेें एसटी श्रेणी का दाखिला 33 फीसदी पर हो जाएगा। जहां एससी श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम में दाखिले के अवसर कम हैं, वहीं बीकॉम में एससी श्रेणी के लिए भरपूर संभावनाएं हैं। जबकि ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले के पूरे मौके बरकरार हैं। एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि 12 हजार सीटों में से लगभग 10 हजार सीटों पर दाखिले हो गए हैं। इस तरह से अभी दो हजार सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed