{"_id":"5b53734a4f1c1b42748b6207","slug":"15321956545-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस ग्रेनो प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस ग्रेनो प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े अभिभावक
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: डीपीएस ग्रेनो प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े अभिभावक
डीएम की बनाई समिति में अभिभावकों और समाजसेवियों को शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डीपीएस ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में शनिवार सुबह अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय गए और सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जहां जिलाधिकारी की बनाई जांच समिति में अभिभावकों और समाजसेवियों को शामिल करने की मांग की गई।
ज्ञापन में अभिभावकों व सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुष्कर्म की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी को बर्खास्त कर अभिभावकों व सामाजिक संगठन को शामिल करते हुए न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि जांच की सच्चाई व पारदर्शिता लाई जा सके। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा जांच कमेटी पारदर्शी जांच नहीं कर रही है और यह डीपीएस प्रशासन के दबाव में जांच कर रही है। आरोप लगाया गया कि पूर्व में भी एक स्कूल में बच्चे के साथ कुकर्म का मामला आया था लेकिन इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीपीएस की घटना को घटित हुए 15 दिन बीत जाने तथा पर्याप्त सबूत के बावजूद पुलिस की ओर से प्रबंधन और प्रधानाचार्या पर मुकदमा दर्ज न करना संवेदनहीनता दर्शाता है। इस दौरान अभिभावकों के अलावा डॉ ऐके सिंह, डॉ. रुपेश वर्मा, रूपा गुप्ता, रविंद्र भाटी, अजय चौधरी, राहुल सेठ, अनिल कुमार, सलमू सैफी, मंजीत सिंह, आफताब आलम, हरेंद्र भाटी, डॉ कुलदीप मलिक आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छुट्टी पर गई डीपीएस प्रधानाचार्या
डीपीएस में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लगातार अभिभावकों और सामाजिक संगठनों के प्रदर्शन हो रहे हैं। डीपीएस प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्या को घटना के चलते छुट्टी पर भेजे जाने की बात से इनकार किया है। प्रबंधन का कहना है कि स्कूल की प्रधानाचार्या रेणु चतुर्वेदी स्वयं छुट्टी पर हैं। हालांकि, वह प्रबंधन की बैठकों में इस बीच शामिल हो रही हैं।