{"_id":"5b53382d4f1c1b3b5a8b6353","slug":"15321805212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल बचाने के लिए बनाई भूजल सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल बचाने के लिए बनाई भूजल सेना
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी केशव कुमार ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को भूजल को बचाने के लिए आगे आना होगा। इसके बचाव के उपायों पर सबको मिलकर कार्रवाई करनी होगी। जिससे हमारी भावी पीढ़ी को शुद्ध जल मिल सके। वे कलेक्ट्र्ेट के सभागार में भूजल सप्ताह के तहत आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में जो 50 सदस्यों की भूजल सेना तैयार की गई। उसकी गतिविधियों को तेज किया जाए। उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आम नागरिकों को भूजल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कार्य में भूजल सेना का भरपूर सहयोग लिया जाए। उनके माध्यम से स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम एवं गोष्ठियां आयोजित करते हुए स्कूली बच्चों और युवाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों के तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं उनके खुदान की किए जाए।
विज्ञापन
जिन स्थानों पर तालाबों पर अतिक्रमण पाया जाए वहां तत्काल उपजिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई करते हुए उसके खाली कराया जाए। अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाए। अधिक भूजल का संरक्षण हो सकें।
विज्ञापन
भू-जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता में अव्वल आए स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश सिंह यादव, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी समेत अधिकारी मौजूद रहे।