{"_id":"5b52293d4f1c1b3d748b631b","slug":"153211116117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी पूरी होने तक एम्स में ही रहेंगे जग्गा-बलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी पूरी होने तक एम्स में ही रहेंगे जग्गा-बलिया
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी तरह ठीक होने तक एम्स
में ही रहेंगे जग्गा-बलिया
- एम्स के डॉक्टरों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री से की अपील
- ओडिशा के डॉक्टरों ने बलिया की तबीयत को बताया गंभीर
- स्वास्थ्य मंत्री ने जग्गा और बलिया से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जग्गा और बलिया को लेकर शुक्रवार को एम्स के डॉक्टरों ने बड़ा झटका दिया। अभी तक ओडिशा सरकार और एम्स के डॉक्टर दोनों भाइयों की विदाई को लेकर खासा उत्साहित थे, लेकिन शुक्रवार को जब ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जीना एम्स पहुंचे तो डॉक्टरों ने फिलहाल डिस्चार्ज नहीं करने की सलाह दी। डॉक्टरों का कहना है कि जग्गा अपने घर वापस जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन बलिया की हालत में अभी भी धीमी गति से सुधार हो रहा है। उसे नर्सिंग केयर की जरूरत है। बलिया को पूरी तरह से रिकवर होने में थोड़ा और वक्त लगेगा।
ओडिशा से एम्स आई पांच डॉक्टरों की टीम ने भी बलिया के स्वास्थ्य को देखते हुए फिलहाल इन्हें एम्स में ही रखने की सलाह दी। उधर, सूत्रों की मानें तो ओडिशा सरकार भी जग्गा और बलिया को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही वापस ले जाना चाहती है। चूंकि अभी तक एम्स के डॉक्टर बातचीत में दोनों भाइयों का स्वास्थ्य बेहतर मान रहे थे। मगर, शुक्रवार को डॉक्टरों ने बलिया की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद जग्गा और बलिया के विदाई समारोह की तैयारियां भी अधूरी रह गईं।
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जग्गा और बलिया दोनों ही फिलहाल डिस्चार्ज होने लायक हैं, लेकिन बलिया में अभी थोड़ी बहुत गुंजाइश है। नर्सिंग केयर की जरूरत है और उसने अभी कुछ दिन पहले ही खाना-पीना शुरू किया है। इसलिए डॉक्टरों की इच्छा है कि इन्हें कुछ वक्त और यहां रखा जाए।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष अक्तूबर में इन दोनों भाइयों को मैराथन सर्जरी के जरिये सिर से अलग किया था। तब से दोनों भाई वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जीना ने कहा है कि दोनों भाइयों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद इन्हें एम्स में कुछ समय और रोकने का निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि अगले माह एक बार फिर जग्गा और बलिया के स्वास्थ्य की समीक्षा की जाएगी।