{"_id":"5b50ae884f1c1b47748b5d15","slug":"15320142125-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाव दल के सहयोग में जुटे आरएसएस व डेरा सच्चा सौदा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव दल के सहयोग में जुटे आरएसएस व डेरा सच्चा सौदा के लोग
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
सहयोग में जुटे आरएसएस व डेरा सच्चा सौदा के लोग
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में मंगलवार रात से बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम और अन्य बचाव दल दिन-रात काम कर रहे हैं। उनको आरएसएस और डेरा सच्चा सौदा की टीमों का भी सहयोग मिला रहा है। आरएसएस व डेरा सच्चा सौदा की टीम के सदस्य समय-समय पर बचाव दल को पानी, भोजन व चाय उपलब्ध करा रहे हैं। बचाव दल के अलावा मीडिया, पुलिस और अन्य लोगों को लगातार पानी व चाय आदि दे रहे थे। गांव और सोसायटी के लोग भी सहयोग दे रहे हैं। बुधवार की रात एक बजे क्रासिंग री-पब्लिक की कई सोसायटी के लोगों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी जिनके पास चाय, बिस्कुट और नमकीन थी। लोगों ने एनडीआरएफ को यह सामान दिया। ब्यूरो