फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लोकसुनवाई का मुकीमपुर सिवारा के भूस्वामियों ने भी किया बहिष्कार

लोकसुनवाई का मुकीमपुर सिवारा के भूस्वामियों ने भी किया बहिष्कार

Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
लोकसुनवाई का मुकीमपुर सिवारा के भूस्वामियों ने भी किया बहिष्कार
लोक सुनवाई में नहीं पहुंचे किसान, प्रशासन करता रहा इंतजार
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत होनी है जमीन, अधिक मुआवजे की कर रहे मांग
मुकीमपुर सिवारा गांव पहुंची थी टीम, किसानों ने किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर में प्रस्तावित नोएडा ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूूमि अधिग्रहण को लेकर होने वाली लोक सुनवाई का मुकीमपुर सिवारा गांव के लोगों ने बहिष्कार किया। भू स्वामियों से सहमति लेने के लिए यह सुनवाई होनी थी। बता दें कि इससे पहले मुआवजे को लेकर दो गांव लोक सुनवाई का बहिष्कार कर चुके हैं। दरअसल, एयरपोर्ट के लिए प्रथम चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को लेकर प्रशासन सोमवार से लोक सुनवाई कर रहा है। सोमवार को पहले दिन रामनेर गांव, दूसरे दिन जेवर के बनवारीवास गांव में भू स्वामियों ने सहमति नहीं दी। वहीं, तीसरे दिन मुकीमपुर सिवारा गांव लोक सुनवाई के लिए टीम पहुंची। टीम में प्रसून द्विवेदी उपजिलाधिकारी जेवर, तहसीलदार जेवर अभय कुमार सिंह व प्राधिकरण की टीम प्राथमिक स्कूल में किसानों का इंतजार करती रही। लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक एक भी किसान बैठक में नहीं पहुंचे।

तहसीलदार अभय कुमार सिंह ने बताया कि किसान मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग के चलते बैठकों में नहीं पहुंचे रहे हैं। जमीन देेने को लेकर किसानों ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है। उधर, किसानों ने बताया कि सर्किल रेट के दो गुने मुआवजे पर वो किसी भी हाल में जमीन देने को तैयार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed