फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   देश में पहली बार आयुर्वेद प्रोटोकॉल हुआ लॉन्च, आयुष मंत्रालय ने बताई उपलब्धि

देश में पहली बार आयुर्वेद प्रोटोकॉल हुआ लॉन्च, आयुष मंत्रालय ने बताई उपलब्धि

Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
देश में पहली बार आयुर्वेद प्रोटोकॉल हुआ लॉन्च, आयुष मंत्रालय ने बताई उपलब्धि
देश में पहली बार आयुर्वेद प्रोटोकॉल हुआ लॉन्च, आयुष मंत्रालय ने बताई उपलब्धि
विज्ञापन

- जीवा आयुर्वेद ने 10 लाख मरीजों पर विश्लेषण के बाद बनाया प्रोटोकॉल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आयुर्वेद को दुनिया भर में नया मुकाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से जीवा आयुर्वेद ने पहली बार आयुर्वेद प्रोटोकॉल लॉन्च किया। सोमवार को लोधी रोड स्थित इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रोटोकॉल को लॉन्च करने पर आयुष मंत्रालय ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि भारत के लिए आयुर्वेद प्रोटोकॉल अनोखी उपलब्धि है। अभी तक दुनिया भर में आयुर्वेद को लेकर कोई ठोस नीति लागू नहीं थी, लेकिन अब इस प्रोटोकॉल के जरिए अमेरिका और यूके जैसे देश भी आयुर्वेद को अपने यहां बराबर का दर्जा दे सकते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले छह वर्ष के भीतर देश के 10 लाख मरीजों पर विश्लेषण करने के बाद आयुर्वेद का प्रोटोकॉल तैयार किया गया। इसका फायदा यह होगा कि डॉक्टरों को रोगी के लिए सटीक निदान व गुणवत्तापूर्ण सेवा करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा अभी तक देश में आयुर्वेद और इसके उपचार को लेकर कागजों पर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मरीज और दवाओं के बारे में भी आंकड़े नहीं हैं। प्रोटोकॉल के चलते एक आईटी सिस्टम विकसित होने के बाद सरकार की यह परेशानी भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

निदेशक डॉ प्रताप चैहान ने बताया कि प्रोटोकॉल आयुर्वेद प्रेक्टिस के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह है जिसमें आयुर्वेदिक सिद्धान्त और डाटा रिकॉर्ड का सार सम्मिलित किया है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में आयुर्वेद चिकित्सकों को हैल्थ व वैलनेस कोच के रूप में जाना जाता है क्योंकि आयुर्वेद को एक चिकित्सा विज्ञान के रूप में नहीं जानते, लेकिन इस प्रोटोकॉल की मदद से बदलाव आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि ये प्रोटोकॉल 25 हजार मरीजों पर अजमाया जा चुका है। इसका परिणाम अभी तक संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed