{"_id":"5bdf2f94bdec22699072c83a","slug":"151541353364-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने 93 उल्लघंनकर्ताओं पर लगाया भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने 93 उल्लघंनकर्ताओं पर लगाया भारी जुर्माना
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
निगम ने 93 उल्लघंनकर्ताओं पर लगाया भारी जुर्माना
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए तैयार किए गए ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पालना में नगर निगम की टीमों ने रविवार को 93 उल्लंघनकर्ताओं पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही नगर निगम द्वारा गठित 12 टीमों को दिवाली अपने परिवार के साथ नहीं मना सकेंगे। निगमायुक्त यशपाल यादव ने सभी कर्मचारियों की दिवाली के दिन छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया है।
प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगमायुक्त ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। रविवार को टीमों द्वारा अभियान के चौथे दिन 93 उल्लंघनकर्ताओं पर 6 लाख 82 हजार 500 रुपये के चालान किए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी निगम टीमों के साथ शहर का दौरा किया।
----
ये की कार्रवाई....
आग जलाने वाले 17 लोगों पर 72500 रुपये के चालान
सार्वजनिक स्थान पर मलबा एवं कचरा फेंकने पर 18 पर 120000 रुपये के चालान।
मलबा एवं निर्माण सामग्री बिना ढंके ट्रांसपोर्ट करने वाले 6 लोगों पर 30, 000 रुपये के चालान।
बिना ढंके निर्माण सामग्री बेचने वाले 35 पर 1,95000 रुपये के चालान।
प्रतिबंध के बावजूद निर्माण गतिविधियां चलाने वाले 17 लोगों पर 2, 65000 रुपये के चालान।
इन जगहों पर छिड़काव किया
टैंकरों व दमकल वाहनों के माध्यम से निगम की बागवानी शाखा व दमकल शाखा द्वारा बीकानेर चौक से भूतेश्वर मंदिर, बसई चौक से उमंग भारद्वाज चौक, सेक्टर-37 पेस सिटी से जेबीएम, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक, सेक्टर-10 की अंदरूनी सड़कों, एनपीआर पटौदी रोड से फरूखनगर रोड, सिविल लाइंस रोड, ओल्ड दिल्ली रोड सहित करीब 50 जगहों पर पानी छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
----
गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में 10 नवंबर तक सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों को ना तो स्वयं करें और ना ही दूसरों को करने दें।
-यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।