{"_id":"5b55da3f4f1c1b47748b67fa","slug":"151532353087-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम न लौटाने पर युवक के घर पर कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम न लौटाने पर युवक के घर पर कब्जा किया
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
रकम न लौटाने पर युवक के घर पर कब्जा किया
पलवल। कर्जा न चुकाने पर एक महिला के घर पर कब्जा करने की नियत से हवाई फायर कर महिला को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी शेरसिंह के अनुसार गांव जनौली निवासी 70 वर्षीय महिला गजरण ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा महेंद्र आवारा किस्म का है और उसकी पत्नी घर छोडक़र चली गई है। इसी कारण वह अपने दो पोते 18 वर्षीय विजय और 10 वर्षीय रिसाल के साथ रहती है। उसने जनौली निवासी प्रदीप से कुछ रुपये उधार लिए हुए थे। जो गरीबी के कारण दिए नहीं जा सके। शनिवार की सुबह प्रदीप उसके घर आया और घर से निकालने की धमकी देकर चला गया। उसके बाद वह शाम को एक बार फिर उसके घर आया और घर पर ताला लगा दिया। उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके पर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हवाई फायरिंग करने और जबरन मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।