फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रेम-प्रसंग में शादी से गांव में तनाव

प्रेम-प्रसंग में शादी से गांव में तनाव

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में शादी से गांव में तनाव

विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में शादी से गांव में तनाव
होडल। गांव सेवली में गत दिनों प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती द्वारा दिल्ली स्थित आर्य समाज में शादी करने के बाद गांव के दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना जबरदस्त हुआ कि दोनों तरफ से लाठियां व डंडे चले और एक-दूसरे के घरों में आग तक लगा दी गई। इस मामले को लेकर गांव में बने तनाव को देखते हुए डीएसपी सुरेश कुमार ने होडल थाना प्रभारी के साथ मिलकर गांव का दौरा किया तथा मौके का जायजा लिया।

डीएसपी सुरेश कुमार जब गांव सेवली पहुंचे तो वहां दोनों परिवारों में से कोई नहीं मिला। उन्होंने गांव के गण्यमान्य व्यक्तियों से मिलकर गांव में शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच की जाए तथा जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि गांव की जिस युवती ने युवक से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की है, उस युवक के मामा गांव में रहते हैं। दोनों ही अलग-अलग बिरादरियों से हैं। इस बात को लेकर ही गांव में तनाव बना हुआ है। ज्ञात हो कि परिवारवालों को शनिवार को शादी की जानकारी मिली, इसके बाद ही दोनों परिवार में विवाद हुआ। तभी से गांव में तनाव बना हुआ है। जिनका मंगलवार को अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed