{"_id":"5f1877c48ebc3e639241a195","slug":"15-more-covid-case-in-nooh-mewat-news-noi525046839","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 9वीं मौत, 15 और लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 9वीं मौत, 15 और लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह/तावडू । जिले में बुधवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। जिले में यह नौवीं मौत है। इंडरी खंड के गांव कंकर खेड़ी निवासी एक बुजुर्ग महिला की तबियत खराब होने पर उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां 20 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार को महिला की तबियत ज्यादा खराब से उसकी जान चली गई।
वहीं बुधवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले भी सामने आए। दूसरी ओर 19 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। तावडू में 7, फिरोजपुर झिरका वार्ड 15 में एक, नूंह के वार्ड आठ में एक, पुन्हाना वार्ड 14 में एक, बड़कालीमुद्दीन में एक, उजीना में एक, खोरी कलां में एक, सूंध में एक, रंगाला तावडू में मामले सामने आए हैं। पिछले मंगलवार को भी सात नए मामले सामने आए थे। जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच मरीजों के ठीक होने की खबरें भी मिल रही है, जोकि सभी के लिए राहत भरी खबर है।
स्वास्थ्य विभाग भी जिले में कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग द्वारा लोगों की लगातार जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर रही है। लोगों को भी ऐसे में जरूरी दिशा निर्देशों की पालना करने की जरूरत है। वहीं तावडू उपमंडल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। उपमंडल में मरीजों का आंकड़ा 109 हो गया है। नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि वार्ड नंबर 10 और 11 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं तावडू के वार्ड नंबर 4 को भी एहतियात के तौर पर सील किया गया है।
विज्ञापन
बता दें, कि जिले में कोरोना के 108 मरीज हैं। जिले में 467 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 350 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 11845 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9810 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 2035 लोगों की निगरानी जारी है। 10833 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 10158 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 186 की रिपोर्ट आनी बाकी है।