फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 lakh vip number sold for 2.39 lakh

Noida News: 15 लाख का वीआईपी नंबर बिका 2.39 लाख में

Mon, 03 Jul 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
15 lakh vip number sold for 2.39 lakh
15 लाख की लगी बोली, नंबर बिका 2.39 लाख में
विज्ञापन


नोएडा। डीयू सीरीज का 0001 नंबर एक माह बाद 2.39 लाख रुपये में बिक गया। जबकि इसके लिए 15.39 लाख रुपये बोली लगाई गई थी। नंबर दिनेश त्यागी ने खरीदा है। इसके लिए 12 लोगों ने बोली लगाई गई थी। सबसे अधिक 15.39 लाख की बोली लगाने वाले ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद बोली 9.82 लाख की रह गई। बोली लगाने वाले के फिर पीछे हटने के बाद इसकी बोली 6.6 लाख रुपये की रह गई। करीब एक माह के दौरान बोली धीरे-धीरे घटकर यह 2.39 लाख रुपये तक रह गई। बोली लगाने वाले 12 में से 11 के पीछे हटने के बाद दिनेश त्यागी को यह नंबर दे दिया गया।




अहम है कि परिवहन विभाग ने 348 नंबरों को वीआईपी श्रेणी में रखा है। नियमानुसार नीलामी के लिए प्रत्येक नंबर पर कम से कम तीन-तीन लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यदि किसी नंबर पर तीन से कम बोलीदाता हैं तो वह नंबर नीलाम नहीं किया जा सकता है। इस बार 25 नंबरों की नीलामी में लोगों ने भाग लिया है। यूपी 16 डीयू 0001 पर 12 लोगों ने बोली लगाई थी। एआरटीओ सियाराम वर्मा का कहना है कि का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से वेबसाइट पर नंबर डाले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed