Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 lakh rupees were duped on the pretext of providing a vehicle.

Noida News: वाहन दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे

Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were duped on the pretext of providing a vehicle.
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी प्रथम में रहने वाले नितिन बिसारिया ने फरीदाबाद और मेरठ स्थित ऑटोमोबाइल्स कंपनी के दो मैनेजरों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नितिन बिसारिया के मुताबिक वह सर्वेयर्स एंड कॉट्रेक्टर्स का कारोबार करते हैं। इसके लिए उन्हें वाहनों की आवश्यकता होती है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जोहर ऑटोमोबाइल्स कंपनी के मैनेजर गौरव सक्सेना निवासी वसुंधरा से उनकी पहचान है और उनके शोरूम से वह वाहन खरीदते हैं। अच्छी जान-पहचान का हवाला देकर गौरव सक्सेना ने दो लाख रुपये घरेलू आवश्यकता बताकर उधार लिए। इसके बाद गौरव सक्सेना ने नौकरी छोड़ दी और फिर से रुपये उधार मांगे। कई बार मांगने पर पीड़ित ने फिर से गौरव सक्सेना को 5.51 लाख रुपये उधार दे दिए। नितिन को वाहन की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने गौरव सक्सेना से वाहन दिलाने में सहायता करने की बात कही। आरोप है कि गौरव सक्सेना उन्हें जनपद मेरठ स्थित एसजे मोटर्स के मैनेजर सिद्धार्थ शंकर के पास ले गया और वाहन की आधी कीमत जमा करने की बात कही। गौरव की बातों में आकर पीड़ित ने साढ़े सात लाख रुपये एसजे कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि वाहन की डिलीवरी न होने पर उन्होंने सिद्धार्थ शंकर से विरोध जताया। सिद्धार्थ शंकर ने अपने व्यक्तिगत खाते में डेढ़ लाख रुपये भेजने की बात कही। विरोध करने पर सिद्धार्थ शंकर और गौरव सक्सेना ने पीड़ित को रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित नितिन बिसारिया को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गौरव सक्सेना और सिद्धार्थ गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed