{"_id":"64bbf1fca72148589806d9b8","slug":"15-lakh-looted-by-attacking-a-private-company-worker-noida-news-c-340-1-del1011-19746-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी कंपनी के कर्मी पर हमला कर 15 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी कंपनी के कर्मी पर हमला कर 15 लाख लूटे
विज्ञापन
मालिक से रुपये लेकर शास्त्री नगर में किसी को देने जा रहे थे
बाइक सवार चार बदमाशों ने रॉड हमला कर वारदात दी अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला इलाके में निजी कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर बदमाशों ने 15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय वह रुपये लेकर एक पार्टी को देने जा रहे थे। पीड़ित बेलाराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बेलाराम के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने वारदात में कारोबारी के किसी कर्मचारी का हाथ होने की आशंका जताई है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान निवासी बेलाराम चांदनी चौक स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर मालिक खांगाराम ने पंद्रह लाख रुपये किसी को देने के लिए दिए थे। रुपये एक बैग में डालकर बेलाराम शास्त्री नगर इलाके में पहुंचे। जैसे ही वे सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचे तो बाइक सवार चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। रॉड सिर पर लगते ही वे नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही पुलिस के स्पेशल स्टाफ व बाकी टीमों को बुलाया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।