फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   147 MT PR paddy sold for the first time in Sonipat grain market

Noida News: सोनीपत अनाज मंडी में पहली बार बिका 147 एमटी पीआर धान

Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
147 MT PR paddy sold for the first time in Sonipat grain market
फोटो 26: सोनीपत की नई अनाज मंडी में धान की ढेरी को देखते जिला पार्षद व अन्य। स्रोत: पाठक
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में सीजन में शनिवार को पहली बार पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हुई। पहले दिन 147 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने खरीद सहकारी विपणन समिति के माध्यम से धान की खरीद की।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक 3828 एमटी पीआर धान आ चुका है। सबसे ज्यादा 2951 एमटी गोहाना मंडी में पहुंचा है। गोहाना में हैफेड लगातार धान खरीद रहा है। वहीं कथूरा खरीद केंद्र में 164 एमटी धान खरीदा गया। 127 एमटी धान का उठान किया गया है।
विज्ञापन

खरखौदा मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से मिलर्स आवंटित न होने की वजह से अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। मंडी में अब तक 29.30 एमटी धान की आवक हो चुकी है। खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान औने-पौने दाम में बेचने के लिए किसान विवश
सोनीपत की अनाज मंडी में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने धान लेकर पहुंचे किसानों से मुलाकात की। उनका कहना है कि धान पांच दिन से मंडी में बिना बिके पड़ा हुआ है। बारिश की वजह से कई जगह फसल खराब भी हो गई है। ऐसे में उन्हें औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ रहा है।

मंडी में जब किसान धान लेकर आते हैं तो 2900 से 3000 प्रति क्विंटल तक बिक्री होती है और वही फसल तीन से चार दिन बाद 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी जाती है। जिला पार्षद ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed