फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   146 crore rehabilitation of electricity system

Noida News: 146 करोड़ से हो रहा विद्युत व्यवस्था का कायाकल्प

Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
146 crore rehabilitation of electricity system
जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से चल रहे विद्युतीकरण के कार्य में तेजी आ गई है। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से संचालित रिवैंप योजना के तहत जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में पुराने तारों और जर्जर खंभों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही नई विद्युत लाइनों का विस्तार कर गांव-गांव तक निर्बाध बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अब तक कुल 19,536 के लक्ष्य के सापेक्ष 16,375 नए खंभे लगाए जा चुके हैं, जबकि 1,780 किमी के लक्ष्य के सापेक्ष 1,511 किमी नई लाइन बनाने का कार्य कराया जा चुका है। इस प्रकार जिले में लक्ष्य के मुकाबले करीब 90 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के 24 प्रमुख फीडरों पर शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी, वहां नई लाइनों और मजबूत खंभों के लगने से आपूर्ति में स्थायित्व आने की उम्मीद है। इसके अलावा नई व्यवस्था में ट्रांसफाॅर्मर और जॉइंट बॉक्स की भी संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विश्वेंद्र चौहान का कहना है कि लगभग सभी काम पूरा कर लिया गया है। बाकी कार्याें को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना से न केवल बिजली वितरण तंत्र को मजबूती मिल रही है, बल्कि लाइन लॉस और बार-बार होने वाले फाॅल्ट की समस्या में भी बड़ी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed