फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   144 statues will be installed in Mahuli area

Noida News: महुली क्षेत्र में 144 मूर्तियां होगी स्थापित

Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
144 statues will be installed in Mahuli area
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर्व विभिन्न स्थानों पर 144 मूर्तियां स्थापित होगी। इसके लिए 144 पंडाल बनाने को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तथा मूर्ति विसर्जन के लिए भी स्थल निर्धारित किया गया हैं। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके जैसे काली चौकी क्षेत्र के पीडिया बाजार, मुखलिसपुर, भोगीपुर, जमुहट मैनसिर, नाथनगर बाजार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को सक्रिय कर दिया गया है। जिससे बॉर्डर के अलावा आंतरिक स्थान की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा अर्चना करने व मूर्ति स्थापित और विसर्जन करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed