{"_id":"5c1004dfbdec22414f578e5e","slug":"141544553695-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला होगा आयोजित
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
14 दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला होगा आयोजित
नूंह। जिला रोजगार अधिकारी चेतना धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम हरियाणा मुख्यमंत्री का एक प्रमुख प्रयास है। जिसके अंतर्गत हरियाणा के लगभग दो लाख शिक्षित युवाओं को ग्रेड स्तर की कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा तथा ओला, उबर, ग्रुप 4 कंपनियों के बीच हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए एक एमओयू को साईन किया गया था। 14 दिसंबर 2018 को मेवात इंजीनियर कालेज पल्ला में सुबह 9 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ओला, उबर और ग्रुप फोर, नवभारत फर्टिलाइजर, मारुति सुजुकी इत्यादि कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों द्वारा मौके पर ही ड्राईवरों व सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 10वीं पास व आयु 18 से 40 वर्ष तथा कद 5 फीट सात इंच केवल सुरक्षा कर्मियों के लिए चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मेले में वही लोग भाग ले सकते हैं जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है तथा जिस किसी भी प्रार्थी का नाम दर्ज नहीं है तो वह रोजगार विभाग की वेबसाईट पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के दिन भी अपने प्रमाण पत्र देकर नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। ब्यूरो