{"_id":"5c1004d5bdec2212cd2d6ebb","slug":"141544553685-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर लाता डंपर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर लाता डंपर काबू
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर लाता डंपर पकड़ा, चालक फरार
तावडू। प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर चोरी मामले में पुलिस ने डंपर को काबू कर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खोरी चौकी के हेड कांस्टेबल दवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सुनारी मोड़ पर नाकेबंदी की। इसी दौरान गांव रंगाला के प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर भरकर आ रहा डंपर दिखाई दिया। नजदीक आने पर पुलिस को देख डंपर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। जांच करने पर डंपर ताजा टूटे अवैध पत्थरों से भरा हुआ था। ब्यूरो